गरबा में पहुंचा मुस्लिम युवक, हिंदूवादी संगठन ने लगवाए माता के जयकारे, तिलक लगाकर प्रसाद खिलाया

Muslim Youth Reached Garba: जगदलपुर में नवरात्रि उत्सव के दौरान एक विवादित घटना सामने आई है, जहां शहर के रोटरी क्लब की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए मुस्लिम युवक को हिंदूवादी संगठन सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों ने पकड़ लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने युवक को माता की मूर्ति के सामने दंडवत प्रणाम करवाया, माथे पर तिलक लगाया, प्रसाद खिलाया और माता के जयकारे लगवाए। इस पूरी घटना का वीडियो भी संगठन के सदस्यों ने रिकॉर्ड किया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गरबा में पहुंचे युवक की पहचान शाकिब नवाब के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद पर आर-पार की लड़ाई, शाह के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान
सनातन क्षेत्रीय मंच के अध्यक्ष कुणाल चालीसगांवकर ने कहा कि गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में गैर-सनातनी लोगों की एंट्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह की स्थिति सामने आने पर हम यही रुख अपनाएंगे। दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से शहर में एक गरबा नाइट का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में मुस्लिम युवक शाकिब नवाब भी गरबा खेलने पहुंचे थे। जैसे ही सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और युवक को घेर लिया। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गैर-सनातनी व्यक्ति का गरबा में शामिल होना अनुचित है। (Muslim Youth Reached Garba)
बत्रा ने की गरबे में मुस्लिमों की एंट्री की वकालत
उन्होंने शाकिब को माता की प्रतिमा के सामने झुककर दंडवत प्रणाम करवाया, माथे पर तिलक लगाया और प्रसाद खिलाया। इतना ही नहीं, युवक से माता के जयकारे भी लगवाए गए। इधर, एनिमल फिल्म फेम अभिनेत्री सलोनी बत्रा ने गरबे में मुस्लिमों की एंट्री मामले पर बड़ा बयान दिया है। रायपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई बत्रा ने गरबे में मुस्लिमों की एंट्री की वकालत की। साथ ही कहा कि इंसानों में फर्क नहीं होना चाहिए। किसी ने कोई गलत नहीं किया है तो उसे सजा नहीं मिलनी चाहिए। भेदभाव नहीं होना चाहिए। गरबे जैसे कार्यक्रम में किसी को आने से रोका नहीं जाना चाहिए। (Muslim Youth Reached Garba)



