Google Analytics —— Meta Pixel

राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस से शराब तस्करी का खुलासा, कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

Smuggling in Mahatari Express: राजनांदगांव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और गरीब मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए संचालित महतारी एक्सप्रेस का इस्तेमाल अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। छुरिया पुलिस ने पैरी टोला गांव के पास चेकिंग के दौरान वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से महाराष्ट्र की 16 पेटी देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 53 हजार आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और शासकीय वाहन को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें:- गरबा में पहुंचा मुस्लिम युवक, हिंदूवादी संगठन ने लगवाए माता के जयकारे, तिलक लगाकर प्रसाद खिलाया

मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। SP मोहित गर्ग ने बताया कि शासकीय योजनाओं के दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि महतारी एक्सप्रेस जैसे संवेदनशील वाहनों का गलत इस्तेमाल अस्वीकार्य है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसे लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग पहले हम पर नकली होलोग्राम और नकली शराब के आरोप लगाते थे, लेकिन आज इनके राज में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। (Smuggling in Mahatari Express)

उठ रहे सवाल

बैज ने कहा कि राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस जैसे सरकारी वाहन से शराब तस्करी हो रही है, इस पर भाजपाई चुप क्यों हैं ? इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिन वाहनों का उद्देश्य गरीब और गर्भवती महिलाओं की मदद करना है, वे तस्करों के हाथों तक कैसे पहुंचे ? क्या निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर है कि सरकारी योजनाओं की गाड़ियां शराब ढोने में इस्तेमाल हो रही हैं ? पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह घटना प्रदेश में सरकारी संसाधनों की पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। (Smuggling in Mahatari Express)

Back to top button
error: Content is protected !!