Bihar SIR Final Voter List : बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 14 लाख नए वोटर्स जुड़े, चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड की जानकारी

Bihar SIR Final Voter List : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज मंगलवार को चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है। आयोग ने यह लिस्ट अपनी वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर अपलोड कर दी है, जहां से मतदाता अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में 14 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं।
यह भी पढ़े :- उत्साह, उमंग और सद्भावना का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री साय
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (Bihar SIR Final Voter List) एक अगस्त को जारी की गई थी और एक सितंबर तक दावे-आपत्तियां ली गईं। ड्राफ्ट लिस्ट में करीब 7.24 करोड़ मतदाता दर्ज थे। आयोग फाइनल लिस्ट की फिजिकल कॉपी आज सभी जिलाधिकारियों के जरिए 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सौंपेगा।
नाम जुड़वाने का मौका अभी बाकी
यदि किसी वोटर का नाम छूट गया है तो नामांकन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक Form 6 भरकर नाम जोड़ा जा सकता है।
विपक्ष की आलोचना, आयोग का दावा
विपक्षी दलों ने एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करते हुए आशंका जताई थी कि इससे लाखों नागरिक मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने साफ किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा और अपात्र को शामिल नहीं किया जाएगा।
चुनाव कार्यक्रम जल्द
बिहार विधानसभा (243 सीटें) का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव 2020 में तीन चरणों में कराए गए थे। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग 4-5 अक्टूबर को पटना का दौरा करने के बाद अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। संभावना है कि पहले चरण की वोटिंग छठ पर्व के बाद, अक्टूबर के अंत में हो।
चुनाव और उपचुनावों के लिए आयोग 470 पर्यवेक्षकों को भी तैनात करेगा।



