CBI रिपोर्ट: बिरनपुर हत्या राजनीतिक साजिश नहीं, चार्जशीट दाखिल
Biranpur Murder Case : बहुचर्चित बिरनपुर कांड की जांच पूरी होने के बाद CBI ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह राजनीतिक हत्या नहीं थी और कोई राजनीतिक साजिश सामने नहीं आई।
यह भी पढ़े :- CG New Chief Secretary : अमिताभ जैन को विदाई, विकासशील बने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव
CBI की रिपोर्ट में अंजोर यदु की किसी भी भूमिका का उल्लेख नहीं किया गया है। इस मामले में पहले विधायक ईश्वर साहू ने अंजोर यदु पर संलिप्तता के आरोप लगाए थे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने CBI की रिपोर्ट के आधार पर भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने जातीय और धार्मिक आधार पर समाज को बांटने की कोशिश की और कांग्रेस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। (Biranpur Murder Case)
घटनाक्रम:
8 अप्रैल 2023: बिरनपुर में दो गुटों के बीच विवाद, जिसमें भुनेश्वर साहू की हत्या हुई।
इसके बाद गांव में हिंसा और आगजनी; धारा 144 और कर्फ्यू लगाया गया।
दो दिन बाद रहीम (55) और ईदुल मोहम्मद (35) की हत्या हुई।
27 अप्रैल 2024 को CBI की टीम बिरनपुर पहुंची और जांच शुरू की।
अब अदालत में गवाहों के बयान दर्ज होंगे और गवाही पूरी होने के बाद फैसला सुनाया जाएगा। (Biranpur Murder Case)



