Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल ने दशहरे पर दी बधाई, कहा – एकता और सद्भाव से बढ़े समाज की शक्ति

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

यह भी पढ़े :- वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

यह उत्सव हमें सीख देता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने आदर्शो और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और समाज में सद्भाव, एकता और शांति के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

राज्यपाल डेका ने कहा कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।

Back to top button
error: Content is protected !!