Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्र में कांग्रेस की पाकिस्तान के आगे घुटने टेकने वाली सरकार थी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Minister Giriraj on Congress: पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम के मुंबई हमले पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्या उनका यह मतलब है कि अमेरिका के दबाव में काम कर रहे थे ? उनके इस बयान से तो भाजपा को फायदा होगा। चिदंबरम 16 साल बाद यह बयान क्यों दे रहे हैं ? अगर वह ऐसा नहीं चाहते थे तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था। कांग्रेस के अंदर बहुत लोग कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं। घर को आग लग गई, घर के चिराग से। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार कमजोर सरकार थी। पाकिस्तान के आगे घुटने टेकने वाली सरकार थी और चिदंबरम साहब को बहुत दिन बाद देश के प्रति प्रेम याद आया। अगर देश पर आतंक हो और अगर मोदी की सरकार होती तो वही करते जो अभी ऑपरेशन सिंदूर में किया, लेकिन चिदंबरम साहब बहुत देर हो गई आपको ये बात कहने में राहुल गांधी को समझ में आया कि नहीं ये जरा उनसे पूछ ले। 

 यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि जिस पार्टी के नेता राहुल गांधी हो अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करे तो स्वाभाविक है कांग्रेस के लोग भी इसी तरह की बात करेंगे। चिदंबरम साहब ने जो कहा है वो उन्होंने बहुत देर कर दिया कहने में। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार कमजोर सरकार थी। इच्छाशक्ति नहीं था और वो इच्छाशक्ति इसलिए नहीं था कि पाकिस्तान को कांग्रेस वोट का टूल मानता है और केवल वोट का टूल मानता है इसलिए शाह बानो केस में उन्होंने घुटने टेक दिए। मुझे समझ नहीं आता है कि देश बड़ा है कि पार्टी बड़ी है कि वोट बड़ा है। एक अल्पमत की सरकार नहीं थी, लेकिन इच्छाशक्ति कमजोर थी। अगर उस समय PM मोदी की सरकार होती तो आज पाकिस्तान के ऊपर जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कार्रवाई की गई है शायद उसी समय नरेंद्र मोदी पीएम होते तो उसी समय कार्रवाई करते तो ऑपरेशन सिंदूर करने की जरूरत आज नहीं पड़ती। (Minister Giriraj on Congress)

चिदंबरम देर से ही सही, सच बोल गए: राम कदम

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि पी. चिदंबरम देर से ही सही, सच बोल गए हैं। पुराणों में भी लिखा है कि सच को बहुत देर तक दबाया नहीं जा सकता, वह कभी न कभी बाहर आ ही जाता है और अब वह सच बाहर आ गया है। सवाल यह उठता है कि चिदंबरम के सच बोलने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों है ? कांग्रेस के नेता चाहते थे कि वे सच न बोलें। चिदंबरम एक अनुभवी नेता हैं, उन्होंने देश के कई गरिमापूर्ण पदों पर काम किया है। उन्होंने सोच-समझकर और जिम्मेदारी से यह बात कही है। फिर भी, कांग्रेस की अनुभवी नेता को इस पर आपत्ति केवल इसलिए है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि यह सच सामने आए। भाजपा नेता सीपी जोशी ने कहा कि उनको बताना चाहिए कि किसका दबाव था ? उनको बताना चाहिए था कांग्रेस की सरकार में वे गृह मंत्री थे और उन्होंने अगर अपने पद का निर्वहन नहीं किया तो उसके लिए वे भी जिम्मेदार हैं। (Minister Giriraj on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!