Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी की लूट, हथियारबंद बदमाश फरार

Raipur Crimes News : राजधानी रायपुर के सदर बाजार में शनिवार तड़के लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यापारी राहुल गोयल को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और दुकान से करीब 86 किलो चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। लूटी गई चांदी की कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- बस्तर से नक्सलवाद खत्म करने का ऐलान : मुरिया दरबार में बोले अमित शाह

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे दो बदमाश दुकान में घुसे और व्यापारी से गेट खुलवाया। इसके बाद उन्होंने उनके हाथ-पैर बांध दिए और बेहोश कर दिया। बदमाश रस्सी के सहारे दुकान से उतरकर चांदी लेकर भाग निकले। (Raipur Crimes News)

एएसपी लखन पटले ने बताया कि आगरा निवासी राहुल गोयल रायपुर में चांदी का थोक व्यापार करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्ध क्लिप मिली हैं, जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। (Raipur Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!