छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती शुरू: 7 से 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए मेरिट आधार पर चयन।

CG Jobs 2025 : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती (CG Jobs 2025 ) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती से प्रदेश के कई शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े :- ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर छत्तीसगढ़ में भी बैन
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
स्थानीय स्तर पर यह भर्ती कई युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो लंबे समय से सरकारी शिक्षक पदों का इंतजार कर रहे हैं। (CG Jobs 2025 )



