‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर छत्तीसगढ़ में भी बैन
राजस्थान और मध्यप्रदेश में बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में भी प्रतिबंधित किया।
Coldrif cough syrup is banned in Chhattisgarh : राजस्थान और मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की मौत के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप (Coldrif cough syrup is banned in Chhattisgarh) पर बैन कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिरप के नमूने लेकर जांच करवाई थी। यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित है।
यह भी पढ़े :- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े अभिनंदन भोज में हुए शामिल
जांच में सिरप में अत्यधिक मात्रा में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) पाए जाने की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में इस सिरप की सप्लाई नहीं होती है और कंपनी का कोई गोदाम भी यहां नहीं है। बावजूद इसके बच्चों की मौत की खबरों और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद लोगों में भय फैल गया।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि लोगों में भ्रम न फैले, इसलिए इस सिरप को छत्तीसगढ़ में भी प्रतिबंधित किया गया है। विभाग बाजार पर नजर बनाए हुए है और इस सिरप की बिक्री रोकने के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। (
Coldrif cough syrup is banned in Chhattisgarh)



