Google Analytics —— Meta Pixel

Rosewood Colony: जय श्रीराम के नारों के बीच संपन्न हुआ भव्य रामलीला महोत्सव

संस्कृति, आस्था और एकता का अद्भुत संगम बना रोज़वुड सांस्कृतिक समिति प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धा : लक्ष्मीकांत कोसरिया

Rosewood Colony : बोरियाकला स्थित रोज़वुड कॉलोनी में इस वर्ष भव्य रामलीला महोत्सव–2025 और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पूरे परिसर में धर्म, संस्कृति और एकता की झलक दिखाई दी। कॉलोनीवासियों ने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लेकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों को मंच पर जीवंत होते देखा।

यह भी पढ़े :- वैज्ञानिक और नवाचारी खनन से छत्तीसगढ़ लिख रहा विकास की नई कहानी: CM साय

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ सदस्यों, मातृशक्ति और युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और सहयोग की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम की सफलता में कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक राकेश दास वैष्णव का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरे आयोजन के सुचारू संचालन और आकर्षक प्रस्तुति के लिए विशेष मेहनत की। मंच संचालन में डॉ. कविता कोसरिया ने अपनी निपुणता से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम की तैयारी में खुशबू शर्मा, दीपिका साहू और निशि प्रकाश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामलीला मंचन में बच्चों ने उत्कृष्ट अभिनय कर रामायण के पात्रों को जीवंत कर दिया। मुख्य भूमिकाओं में अंतरिक्ष ने राम, अभिनव (अंश) ने लक्ष्मण, अंश ने हनुमान, समीक्षा और रिया ने सीता, मयूर ने दशरथ और जनक, कोशिका ने बाली, अंशिका (टीशा) ने सुग्रीव, अर्णव ने विभीषण, वंशिका और समीक्षा ने ऋषि, वंश और विवान ने नल-नील, अथर्व यादव ने वानर सैनिक, आकृति (टिया) ने सूर्पनखा, श्रेया और आव्या ने संदेश वाहक दासी, आध्या साहू ने मरीच और राजा, गीतांश एवं रुद्र ने बाल राम-लक्ष्मण, भारत-शत्रुघ्न और सजल ने रावण की भूमिका निभाई। तकनीकी सहयोग में आद्या सिंह, सजल, समीक्षा, रिया और मयूर का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था में संरक्षक के.सी. भारद्वाज, उपाध्यक्ष छन्नू लाल साहू, संगठन सचिव के.सी. मजुमदार और सचिव सौरभ सिंह के मार्गदर्शन में सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। वरिष्ठ सदस्य आर.एस. गौर ने रामलीला भ्रमण हेतु वाहन व्यवस्था की, वहीं मीत सिंह मरावी और नरेंद्र साहू ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

रावण दहन “अशोक वाटिका” के निकट आयोजित किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के नारों के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में ग्रीन्सविले सोसाइटी के अध्यक्ष देवता दिन दुबे, कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, जी.के. अवस्थी, राजेश सिंह, रोज़वुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सलाहकार संतोष कुमार वाहने, जी.पी. ताम्रकार, अनिल सहारे, आई.डी. पालीवाल, सुब्रतो सरकार, कौशल शर्मा, रामेश्वर सिंह, हेमंत सिंह, अभिषेक सिंह गौर, सत्येंद्र खूंटे, राजकुमारी ठाकुर, गौरी देवी सिंह, पटेल, कामना गौर, पल्लवी सिंह, ईश्वरी साहू, प्रेमा साहू, लक्ष्मी मेरावी, बृहस्पति ताम्रकार, नीलम बघेल, शिल्पा भारद्वाज और वंदना साहू सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

अंत में कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव ने सभी सहयोगी सदस्यों, कलाकारों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया ने कहा कि यह उत्सव तभी सार्थक है जब हम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और एक परिवार की तरह एकजुट रहें। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Rosewood Colony

Back to top button
error: Content is protected !!