Google Analytics —— Meta Pixel

Windows 10 Support Ends : अब विंडोज़ 10 पर नहीं मिलेगा सुरक्षा अपडेट, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया समाधान

Windows 10 Support Ends : माइक्रोसॉफ्ट ने भारत समेत पूरी दुनिया के विंडोज़ 10 उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अक्टूबर 2025 से उनके सिस्टम के लिए आधिकारिक समर्थन (Windows 10 Support Ends) समाप्त हो जाएगा। इसका मतलब है कि अब सुरक्षा अपडेट, बग फिक्स और तकनीकी सहायता उपलब्ध नहीं होगी।

यह भी पढ़े :- CJI गवई पर हमले की कोशिश पर बोले पीएम मोदी- समाज में निंदनीय कृत्य अस्वीकार्य

कंपनी ने उपयोगकर्ताओं को दो विकल्प दिए हैं:

  1. विंडोज़ 11 में अपग्रेड करें, या
  2. भुगतान कर विंडोज़ 10 को कुछ समय तक और चलाएं।

इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने एक विकल्प और दिया है, जिसमें उपयोगकर्ता बिना पैसे खर्च किए एक साल तक अतिरिक्त सुरक्षा अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे अपने डेटा का बैकअप “विंडोज़ बैकअप क्लाउड एप” में कर सकते हैं या 1000 माइक्रोसॉफ्ट रिवार्ड पॉइंट्स का उपयोग कर सकते हैं। जिनके पास पर्याप्त रिवार्ड पॉइंट्स नहीं हैं, वे लगभग 30 डॉलर (लगभग 2,500 रुपये) देकर यह सुविधा ले सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट इस कदम के जरिए धीरे-धीरे उपयोगकर्ताओं को नए प्लेटफॉर्म की ओर लाना चाहता है। भारत में छोटे व्यवसाय, सरकारी कार्यालय और साइबर कैफे अभी भी लाखों कंप्यूटरों पर विंडोज़ 10 चला रहे हैं, इसलिए अपग्रेड करना कई लोगों के लिए महंगा साबित हो सकता है। ग्रामीण और छोटे कस्बों में इंटरनेट और नए उपकरणों की सीमित पहुंच के कारण यह बदलाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है। (Windows 10 Support Ends)

Back to top button
error: Content is protected !!