Google Analytics —— Meta Pixel

CJI गवई पर हमले की कोशिश पर बोले पीएम मोदी- समाज में निंदनीय कृत्य अस्वीकार्य

pm modi talked to cji : देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बी.आर. गवई पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक वकील द्वारा हमले की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर वकील को पकड़ लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़े :- भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- दोनों देशों के बीच हैं कुछ समस्याएं

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर सीजेआई से बातचीत (pm modi talked to cji) की और इस निंदनीय कृत्य की कड़ी भर्त्सना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि “हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में आज जो हुआ, उससे हर भारतीय व्यथित है।”

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि “हमले की कोशिश के दौरान न्यायाधीश गवई ने जिस धैर्य और संयम का परिचय दिया, वह न्याय के मूल्यों और संविधान की भावना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है।”

क्या हुआ सुप्रीम कोर्ट में

जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान एक वकील ने अचानक सीजेआई गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया। इसके बावजूद, सीजेआई ने शांत रहते हुए सुरक्षाकर्मियों से कहा कि घटना को नजरअंदाज करें और दोषी वकील को चेतावनी देकर छोड़ दें।

आरोपी की जेब से मिला नोट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी वकील की जेब से एक नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था – “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट बार की प्रतिक्रिया

घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर हमले की कड़ी निंदा की। 

एसोसिएशन ने कहा कि यह घटना “अदालत की गरिमा और न्यायपालिका के अधिकार को कमतर करने की एक सोची-समझी साजिश” है और सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह स्वत: संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई शुरू करे। (pm modi talked to cji)

Back to top button
error: Content is protected !!