Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : नवा रायपुर में वायुसेना का शौर्य दिखाएगा सूर्यकिरण टीम

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष राज्योत्सव 2025 के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य से गूंजेगा।

यह भी पढ़े :- Cough Syrup : 3 साल के हर्ष की हालत गंभीर, कफ सिरप ने की दोनों किडनियों को फेल, बच्चा वेंटिलेटर पर, पढ़े पूरी खबर

5 नवंबर को सेंध लेक क्षेत्र में सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम शानदार एयरशो का प्रदर्शन करेगी। टीम आसमान में रोमांचक और हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाकर प्रदेशवासियों को मंत्रमुग्ध करेगी।

कार्यक्रम में वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे। 4 नवंबर को इस प्रदर्शन की रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी विवेक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (Chhattisgarh Rajyotsav 2025)

यह आयोजन प्रदेशवासियों के लिए रोमांच और गर्व से भर देने वाला अनुभव साबित होगा। (Chhattisgarh Rajyotsav 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!