Google Analytics —— Meta Pixel

देश का अनोखा रेलवे स्टेशन जहां एक बेंच दो राज्यों में बंटी है, पढ़े पूरी खबर

Railway station : भारतीय रेलवे का नेटवर्क अपने विशाल आकार और अनोखी कहानियों के लिए जाना जाता है। देश में हजारों रेलवे स्टेशन हैं, लेकिन इनमें से एक स्टेशन ऐसा है जो अपनी अनूठी भौगोलिक स्थिति के कारण चर्चा में रहता है — इसका नाम है नवापुर रेलवे स्टेशन (Railway Station)।

यह भी पढ़े :- Collector Conference 2025 : धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदार होंगे कलेक्टर – सीएम साय

इस स्टेशन की खासियत यह है कि यह दो राज्यों- महाराष्ट्र और गुजरात – की सीमा पर बना है। स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में है, जबकि दूसरा आधा गुजरात के तापी जिले में पड़ता है।

एक बेंच, दो राज्य

नवापुर रेलवे स्टेशन (Railway station )पर लगी एक बेंच विशेष रूप से मशहूर है, क्योंकि उसका आधा हिस्सा महाराष्ट्र में और आधा गुजरात में आता है। बेंच के एक ओर “Maharashtra” लिखा है और दूसरी ओर “Gujarat”। यह दृश्य देखने के लिए यात्री विशेष रूप से स्टेशन पर रुकते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं।

भाषाओं में विविधता

यह स्टेशन वेस्टर्न रेलवे जोन के अंतर्गत आता है और सूरत-भुसावल रेल लाइन पर स्थित है। यहाँ यात्रियों की सुविधा के लिए अनाउंसमेंट चार भाषाओं — हिंदी, अंग्रेज़ी, मराठी और गुजराती – में किए जाते हैं, ताकि दोनों राज्यों के यात्रियों को आसानी हो।

स्टेशन के अंदर ही दो राज्य

नवापुर स्टेशन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका टिकट काउंटर महाराष्ट्र में है, जबकि स्टेशन मास्टर का दफ्तर गुजरात में आता है। यह देश का एकमात्र ऐसा स्टेशन है जो दो राज्यों में बंटा होने के बावजूद एक इकाई की तरह संचालित होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!