Collector Conference 2025 : धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदार होंगे कलेक्टर – सीएम साय

Collector Conference 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में चल रही कलेक्टर कॉन्फ्रेंस (Collector Conference ) 2025 में राज्य में आगामी धान खरीदी की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जिसके लिए सभी कलेक्टरों को पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :- कहर बनकर टूटे तालिबानी लड़ाके… पाकिस्तान सेना के 12 जवान ढेर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी जिलों के प्रभारी सचिवों को खरीदी व्यवस्था की पैनी निगरानी करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्देश
- संवेदनशील खरीदी केंद्रों की गहन निगरानी की जाए।
- पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो, इसके लिए सिस्टम-आधारित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
- इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खरीदी व्यवस्था पर रीयल-टाइम चौकसी बढ़ाई जाएगी।
- अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
- विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) के किसानों के पंजीयन को प्राथमिकता देते हुए, उनके लिए सुगम व्यवस्था की जाए।
- कलेक्टरों को निर्देश दिया गया कि विशेष शिविर लगाकर 100% किसान पंजीयन सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनका पूरा हक और उचित मूल्य समय पर मिले, और किसी को भी खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। (Collector Conference 2025)



