CG Liquor Scam : शराब सिंडिकेट मामले में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, दिवाली सलाखों के पीछे
CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ा झटका लगा है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसीबी-ईओडब्ल्यू विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। अब वे 29 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे, यानी इस बार उनकी दिवाली सलाखों के पीछे ही मनेगी।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली पर बनाई सफलता की मिसाल
चैतन्य को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन पर भिलाई स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत हुई थी। ईडी की जांच में सामने आया कि इस शराब घोटाले ने राज्य को करीब 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया, और चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपये मिले, जिनका इस्तेमाल उन्होंने रियल एस्टेट फर्मों और अन्य माध्यमों से किया।
ईडी के अनुसार, चैतन्य ने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर विट्ठलपुरम प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने की आड़ में 5 करोड़ रुपये अप्रत्यक्ष रूप से हासिल किए। बैंकिंग ट्रेल से पता चलता है कि इस दौरान ढिल्लों को भी शराब सिंडिकेट से भारी भुगतान प्राप्त हुए। (CG Liquor Scam)
शराब घोटाले (CG Liquor Scam) में ईडी ने कई बड़े नामों पर भी कार्रवाई की है, जिनमें पूर्व IAS अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, ITS अरुण पति त्रिपाठी, और पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कवासी लखमा शामिल हैं। इस घोटाले ने छत्तीसगढ़ की सियासत में भारी हलचल मचा दी है।



