Google Analytics —— Meta Pixel

बलरामपुर में घरेलू विवाद से खौफनाक वारदात, कहीं मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स तो कहीं गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या

Murder in Balrampur: बलरामपुर में हत्या की दो वारदात से सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों में पत्नियों को जान गंवानी पड़ी। पहला मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के पलगी गांव का है, जहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अयोध्या खैरवार कुछ महीनों से मानसिक बीमारी से ग्रसित था और ससुराल मरमा गांव में इलाज करा रहा था। इलाज के बाद 12 अक्टूबर को वह घर लौट आया था। 17 अक्टूबर की रात जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, तब उसने किचन में रखे लकड़ी के डंडे से अपनी पत्नी फुलकुमारी के सिर, कनपटी और जबड़े पर कई वार किए। 

यह भी पढ़ें:- सूरजपुर में जुआ छापेमारी के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, एडिशनल एसपी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

महिला की आवाज सुनकर उसका भाई दिनेश खैरवार बाहर आया और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन तब तक फुलकुमारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी बाजिलाल सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच जारी है। दूसरा मामला विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गम्हरिया गांव का है, जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। 

बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने कहने पर हत्या 

आरोप है कि पत्नी ने बच्चे के इलाज के लिए पति से कहा, जिस पर गुस्साए पति ने पहले पत्नी और बच्चों को अपने रिश्तेदार के घर एक कमरे में बंद किया और फिर पत्नी के सिर पर फावड़े से कई वार किए। हत्या के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों घटनाएं परिवार और समाज के लिए चिंताजनक हैं, जहां घरेलू विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी पति को कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!