Google Analytics —— Meta Pixel

रायगढ़ में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, बिजली बोर्ड ने ली दोनों की जान

Death By Electric Shock: रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की करंट से मौत हो गई। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के मुडपारा गांव की है। पुलिस के मुताबिक 25 साल का निर्मल नागवंशी और उसका 12 साल का भतीजा शिवा नागवंशी अपने खेत में लगी आलू की फसल में पानी देने गए थे। वहां लगे मोटर पंप का बिजली बोर्ड जमीन पर गिरा हुआ था। जब निर्मल उसे उठाने का प्रयास कर रहा था, तब अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए आए शिवा भी करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले को लेकर जांच तेज, ACB-EOW ने की 12 ठिकानों पर छापेमारी

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बिलासपुर जिले के अकोला के पास एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। एक ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ईंट खाली कर लौट रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। (Death By Electric Shock)

तालाब में मिली बुजुर्ग महिला की लाश

हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से नाबालिग की जान चली गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर, धमतरी के आमातालाब में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी मीराबाई कामरानी रोज की तरह सुबह टहलने तालाब गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। देर शाम कुछ महिलाएं छठ पूजा के लिए तालाब गई, जहां पानी में एक शव तैरता देखा। मौके पर जाकर पहचान करने पर यह मीराबाई कामरानी निकली। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने शव बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Back to top button
error: Content is protected !!