दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है- ममता कुलकर्णी का बयान मचा रहा बवाल
गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलीं- “मीडिया और राजनीति ने बनाई झूठी छवि”
Mamta Kulkarni News : 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर दिया गया बयान। गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता कुलकर्णी ने कहा कि “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है, उसे गलत तरीके से पेश किया गया।
यह भी पढ़े :- बिलासपुर में राजनीतिक दुश्मनी में सरेआम फायरिंग, कांग्रेस के निष्कासित नेता ने रची साजिश
ममता (Mamta Kulkarni ) ने कहा कि “बम ब्लास्ट जैसी किसी भी साजिश में दाऊद का नाम कभी नहीं आया। मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने वर्षों से उसकी छवि को बिगाड़ा है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में हलचल मच गई है।
गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ममता कुलकर्णी ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया। फिल्मों से संन्यास लेकर आध्यात्मिक जीवन जी रहीं ममता ने कहा कि अब उनका जीवन “धर्म, सेवा और साधना” को समर्पित है।
महाकुंभ में बनीं महामंडलेश्वर – फिर दिया इस्तीफा, बाद में पद वापस मिला
प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा द्वारा ममता को महामंडलेश्वर का पद दिया गया था। हालांकि कुछ विवादों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें फिर से वही पद सौंपा गया। अब उनका नाम यमाई ममता नंद गिरी हो गया है। ममता ने कहा, “मैं अपने गुरु की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे दोबारा यह सम्मान दिया। मैं अपना जीवन सनातन धर्म और अखाड़े की सेवा में समर्पित करूंगी।”
बॉलीवुड छोड़ने के बाद दुबई में रहीं 25 साल
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni ) 90 के दशक में बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकाराओं में गिनी जाती थीं। उन्होंने साल 1992 में ‘मेरा दिल तेरे लिए’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था, और ‘करण अर्जुन’ (1995) से बड़ी पहचान बनाई। बाद में उनका नाम ड्रग्स केस में सामने आया, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और दुबई में बस गईं। पिछले साल वह 25 साल बाद भारत लौटीं, और महाकुंभ में दीक्षा लेकर साध्वी बन गईं।
फिल्में और करियर की झलक
ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें करण अर्जुन, साबसे बड़ा खिलाड़ी, वक्त हमारा है, आशिक आवारा और चाइना गेट जैसी फिल्में शामिल हैं।
अब फिर विवादों के घेरे में
दाऊद इब्राहिम को लेकर दिया गया ममता कुलकर्णी का यह बयान राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर बहस का मुद्दा बन गया है। हालांकि, फिलहाल इस पर सरकारी या पुलिस स्तर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।



