राजधानी में पुलिस की वर्दी पर दाग: महिला DSP ने सहेली के घर से चुराए 2 लाख रुपये, CCTV फुटेज में खुली पोल

Bhopal DSP News : राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग की साख को झकझोर देने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला डीएसपी पर अपनी ही सहेली के घर से 2 लाख रुपये और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा है। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी महिला डीएसपी फरार है।
यह भी पढ़े :- दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है- ममता कुलकर्णी का बयान मचा रहा बवाल
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। यहां प्रमिला नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। उसकी लंबे समय से महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी से दोस्ती थी। प्रमिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपने बच्चों की स्कूल फीस के लिए बैंक से करीब 2 लाख रुपये निकाले थे और घर में रख दिए थे।
उसी दौरान वह नहाने चली गई। जब वह वापस लौटी तो देखा कि कमरे से पैसे और मोबाइल फोन दोनों गायब हैं। शक होने पर उसने घर के CCTV फुटेज को देखा तो उसमें उसकी सहेली डीएसपी कल्पना रघुवंशी बैग में कुछ रखते और पैसे लेकर जाते हुए दिखीं।
इसके बाद प्रमिला ने जहांगीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपे। जांच के दौरान वीडियो की पुष्टि हुई, जिसमें डीएसपी कल्पना रघुवंशी हाथों में नोटों की गड्डी लेकर बाहर जाती हुई नजर आ रही हैं।
पुलिस ने महिला डीएसपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। FIR दर्ज होते ही कल्पना रघुवंशी फरार हो गईं। पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी तो चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद हो गया, लेकिन 2 लाख रुपये का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। (Bhopal DSP News)
एसीपी बृत्तु शर्मा ने बताया कि “फरियादी और आरोपी दोनों आपस में दोस्त हैं। लेकिन जिस दिन घटना हुई, उस दिन फरियादी घर पर नहीं थी। आरोपी घर पहुंची और पैसे व मोबाइल लेकर चली गई। CCTV में सब कुछ साफ नजर आ रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है, मोबाइल बरामद कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। (Bhopal DSP News)



