Google Analytics —— Meta Pixel

कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास तीन युवकों ने कॉलेज छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप, सवालों के घेरे में महिलाओं की सुरक्षा

Gang Rape in Coimbatore: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कॉलेज छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। घटना एयरपोर्ट के पीछे हुई, जहां छात्रा अपने एक मित्र के साथ कार में बैठी थी। जानकारी के मुताबिक रविवार रात लगभग 11 बजे तीन युवक चोरी की बाइक पर पहुंचे। उन्होंने पहले छात्रा के मित्र पर हमला किया और फिर उसे कार से जबरन बाहर निकालकर अगवा कर लिया। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। 

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

पुलिस ने रातभर की तलाशी के बाद सुबह 4 बजे छात्रा को एयरपोर्ट से लगभग एक किलोमीटर दूर एक प्राइवेट कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में पाया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका मित्र कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों आरोपियों ने वारदात से पहले एक बाइक चोरी की थी। पुलिस को शक है कि वही आरोपी छात्रा को अगवा करने में शामिल थे।

अन्नामलाई ने बोला हमला

तमिलनाडु के विपक्ष के नेता के. अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर हमला बोला। अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके सरकार के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और अपराधियों में कानून का डर नहीं बचा है। मंत्री और अफसर तक अपराधियों को बचाने में लगे हैं, जबकि जनता की सुरक्षा पर ध्यान देने की बजाय पुलिस का इस्तेमाल आलोचकों को दबाने के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्टालिन को इस स्थिति पर शर्म आनी चाहिए। (Gang Rape in Coimbatore)

पहले भी महिलाओं के खिलाफ गंभीर मामले

इस साल फरवरी में कुनियामुथुर के एक निजी कॉलेज में 17 साल के नाबालिग के साथ हैरेसमेंट का मामला सामने आया था। सात छात्रों को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि छात्रों ने सोशल मीडिया ऐप के जरिए लड़की से दोस्ती की और जब वह उनसे मिलने के बाद घर नहीं लौटी, तो परिवार ने लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में लड़की मिली और उसने बताया कि सभी छात्रों ने उसके साथ यौन शोषण किया। इस घटना ने तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Gang Rape in Coimbatore)

Back to top button
error: Content is protected !!