Google Analytics —— Meta Pixel

कोयले से भी कम हो गई इंसान की जान की कीमत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Bhupesh on Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे के लिए कांग्रेस ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर में हुआ ट्रेन हादसा बहुत दुखद है। सरकार सिर्फ कोयला ढुलाने में व्यस्त है। इस कारण यहां के नागरिक मारे जा रहे हैं। आज इंसान की जान की कीमत कोयले से भी कम हो गई है। वहीं पूर्व डिप्टी CM और कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि बिलासपुर में हुआ हादसा बहुत ही दुखद है। इस प्रकार का हादसा होना बहुत ही लापरवाही की बात है। रेलवे विभाग में लगातार देश के अलग-अलग क्षेत्रों से जानकारी आती रहती है कि हादसे होते जा रहे हैं और लोगों की मृत्यु उस हादसे में होती चली जा रही है।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, 11 की मौत, 20 घायल, सिग्नल फेल होने की आशंका

सिंहदेव ने कहा कि हम बिलासपुर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों को सांत्वना देते हैं। रेल मंत्री नैतिकता के आधार पर अब इस्तीफा दें। ये ढिलाई का कारण है कि इस प्रकार का हादसा हो सका। समय है कि गृहमंत्री के इस्तीफे के साथ जो भी अधिकारी और कर्मचारी इसमें निष्पक्ष जांच के बाद जवाबदेह पाए जाते हैं उनको कार्य से बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी देना चाहिए। आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए और घायलों को अच्छा इलाज किया जाए और इनको भी आर्थिक सहायता दी जाए। छत्तीसगढ़ में बीते तीन दशकों में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं। कभी सिग्नलिंग सिस्टम की खराबी तो कभी मानवीय त्रुटि ने इन घटनाओं को जन्म दिया। कई हादसों में दर्जनों लोगों की जान गई, जबकि सैकड़ों घायल हुए। आइए जानते हैं प्रदेश में कब-कब बड़े रेल हादसे हुए।

छत्तीसगढ़ में कब-कब हुआ ट्रेन हादसा ?

चांपा रेल हादसा-1997 (अविभाजित मध्यप्रदेश)

यह हादसा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय 1997 में हुआ था। अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन चांपा के पास हसदेव पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे में 81 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह प्रदेश का अब तक का सबसे भीषण रेल हादसा माना जाता है। (Bhupesh on Train Accident)

बेलगहना रेल हादसा- 6 मई 2012

यह हादसा बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग पर हुआ था। मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल ट्रैफिक बाधित हुआ। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मरम्मत कार्य में कई घंटे लगे।

सराईपाली रेल हादसा- अप्रैल 2014

रायगढ़-भुवनेश्वर रेल रूट पर यह बड़ा हादसा हुआ। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने टक्कर हुई थी। इस हादसे में दोनों ट्रेनों के ड्राइवरों की मौत हो गई। रेल यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।

दुर्ग रेल हादसा-जून 2022

दुर्ग-गोंदिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्री घायल हुए। हादसा तब हुआ जब प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान भीड़ और असंतुलन की स्थिति बन गई। राहत और बचाव कार्य में रेलवे स्टाफ व स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। (Bhupesh on Train Accident)

कोरबा रेल हादसा-जून 2023

जून 2023 में कोरबा के पास दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हुई। खड़ी मालगाड़ी से कोयला लदी मालगाड़ी टकरा गई। हादसे में इंजन ड्राइवर की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए। प्राथमिक जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी।

रायगढ़ रेल हादसा-फरवरी 2023

रायगढ़ स्टेशन के पास एक लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। कई यात्री घायल हुए, जिनमें से दो को गंभीर चोट आई। जांच में पता चला कि लाइन बदलने के दौरान मानवीय त्रुटि के कारण यह दुर्घटना हुई। (Bhupesh on Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!