Google Analytics —— Meta Pixel

Atmanand School Admission :स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्‍कूल के लिए 5 अप्रैल से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया

Atmanand School Admission : छत्तीसगढ़ में के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम और हिन्दी माध्यम के विद्यालयों में प्रवेश को लेकर तारीख तय कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम और हिंदी माध्यम के विद्यालयों में 5 अप्रैल से दाखिले (Atmanand School Admission) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के 171 स्‍कूल संचालित किए जा रहे हैं, जबकि 2022-23 शिक्षा सत्र में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्‍दी माध्यम के स्‍कूल खोले जाने हैं।

इन स्‍कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्‍यम से किया जा सकेगा। इसके लिए एक स्‍टूडेंट एक ही स्‍कूल के लिए आवेदन कर सकेगा। आवेदन करने से पहले इन सभी बातों का ध्यान जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें-राजधानी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएल पुनिया भी रहे मौजूद

Back to top button
error: Content is protected !!