छत्तीसगढ़ : राजभवन में एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ – देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण, राज्यपाल रमेन डेका रहे उपस्थित

150 Years of Vande Mataram : भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ (150 Years of Vande Mataram) के अवसर पर आज शुक्रवार को राजभवन रायपुर में भावपूर्ण सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भी पढ़े :- PM Awas Yojana : छत्तीसगढ़ में ‘सबके लिए पक्का घर’ का सपना हो रहा साकार
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते हुए “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।
राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत रहा माहौल
राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस आयोजन के दौरान वातावरण राष्ट्रीय भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत का गायन कर एकता, गौरव और देशभक्ति का संदेश दिया। (150 Years of Vande Mataram)
राज्यपाल के सचिव और अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन को देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव और सम्मान का प्रतीक बताया। (150 Years of Vande Mataram)



