Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर रेल हादसे का चौंकाने वाला खुलासा – फेल लोको पायलट को मिली ट्रेन की जिम्मेदारी, अब घेरे में SECR

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर के लालखदान के पास हुए गेवरारोड–बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे (Bilaspur Train Accident) को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। अब जानकारी मिली है कि ट्रेन के लोको पायलट विद्या सागर मनोवैज्ञानिक (साइकोलॉजिकल) टेस्ट में असफल पाए गए थे। इसके बावजूद उन्हें पैसेंजर ट्रेन की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी — और कुछ ही सप्ताह बाद यह भीषण हादसा हुआ।

यह भी पढ़े :- रायपुर राजभवन में एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ – देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

रेलवे नियमों की अनदेखी

रेलवे नियमों के अनुसार किसी भी मालगाड़ी चालक को पैसेंजर ट्रेन की जिम्मेदारी देने से पहले तीन प्रमुख परीक्षणों को पास करना अनिवार्य होता है –

स्किल टेस्ट (तकनीकी दक्षता)

मेडिकल टेस्ट –साइकोलॉजिकल/एप्टीट्यूड टेस्ट (मानसिक एवं निर्णय क्षमता)

विद्या सागर साइकोलॉजिकल टेस्ट में फेल पाए गए थे। बावजूद इसके, उन्हें मेमू ट्रेन की कमान दे दी गई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के मुख्य विद्युत इंजीनियर (परिचालन) राजेंद्र कुमार साहू के हस्ताक्षर वाले 14 नवंबर 2024 के आंतरिक आदेश में स्पष्ट उल्लेख था कि “ऐसे लोको पायलटों को केवल गंभीर आपात स्थिति में ही असिस्टेंट लोको पायलट के साथ चलाने की अनुमति दी जा सकती है।”

नियमों के विपरीत दी गई पोस्टिंग

जानकारी के अनुसार, विद्या सागर को हादसे से एक माह पूर्व ही मालगाड़ी से पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए प्रमोट किया गया था। यह निर्णय न केवल रेलवे नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही भी मानी जा रही है। (Bilaspur Train Accident)

SECR प्रबंधन पर उठे सवाल

हादसे के तीसरे दिन सामने आए इस खुलासे ने SECR प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब यह मामला केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही बन गया है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब की तैयारी है। रेलकर्मियों के बीच चर्चा है कि यदि नियमों का पालन किया गया होता, तो लालखदान का यह हादसा शायद टल सकता था। (Bilaspur Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!