छत्तीसगढ़ में 2026 में मिलेंगी 107 दिन की छुट्टियां, सरकार ने जारी की अवकाश सूची

CG GOVERNMENT HOLIDAY : राज्य के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए नया साल 2026 खुशखबरी लेकर आएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 की सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। यह सूची राजपत्र में प्रकाशित की गई है।
यह भी पढ़े= बाबा बागेश्वर सरकार की सनातन पदयात्रा शुरू – दिल्ली से वृंदावन तक 15 KM प्रतिदिन चलेंगे
जारी अधिसूचना के अनुसार, आगामी वर्ष में कर्मचारियों को कुल 107 दिन का अवकाश (CG GOVERNMENT HOLIDAY) मिलेगा। इनमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश और 61 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।
हालांकि इस बार दो प्रमुख त्योहार — महाशिवरात्रि और दीपावली — रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसके कारण कर्मचारियों को इन पर्वों का अतिरिक्त अवकाश लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार द्वारा जारी यह सूची वर्ष 2026 में राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अधीनस्थ विभागों में अवकाश संचालन का आधार बनेगी। (CG GOVERNMENT HOLIDAY)
देखें लिस्ट




