Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर में पुलिस लिखी स्कॉर्पियो से गांजा तस्करी, 56 किलो गांजा जब्त

Ganja Smuggling in Bastar: बस्तर जिले में गांजा तस्कर अब पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने लगे हैं। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर तस्कर ने पुलिस लिखी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी में गांजा तस्करी की कोशिश की। वाहन में सायरन और नीली-लाल बत्ती भी लगी हुई थी, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके, लेकिन पुलिस की सतर्कता से तस्कर की यह चाल सफल नहीं हो पाई। नगरनार पुलिस ने धनपुंजी फॉरेस्ट नाका में संदिग्ध वाहन की जांच की तो उसमें से 56 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त की गई गांजे की कीमत करीब 5 लाख 60 हजार आंकी गई है।

यह भी पढ़ें:- 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद इतनी बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना देना होगा टैक्स

बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर जगदलपुर के रास्ते दूसरे जिलों में तस्करी करने की फिराक में था। हालांकि जांच के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार गांजा तस्कर की तलाश में जुट गई है। वहीं राजधानी रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। टिकरापारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के चार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। (Ganja Smuggling in Bastar)

आरोपियों पर पहले से केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों में प्रतीक शर्मा, मोहम्मद शमीम शेख, सारूख उर्फ शाहरूख और पलक नागवानी उर्फ मिस बच्ची शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23.014 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक बुलेट बाइक जब्त की है। जानकारी के मुताबिक शेख सारूख उर्फ शाहरूख थाना गंज का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पलक नागवानी पूर्व में हत्या और नारकोटिक एक्ट जैसे गंभीर मामलों में आरोपी रह चुकी है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 4 लाख बताई जा रही है। (Ganja Smuggling in Bastar)

रायगढ़ में मवेशी तस्करी का पर्दाफाश

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट बैरियर पलगढ़ा में पुलिस ने मवेशियों से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर तस्करी का खुलासा किया है। वाहन में मवेशियों को बेरहमी से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब 4 बजे वन विभाग के कर्मचारी दिनेश कुमार साहू ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को देखा। जांच में दोनों वाहनों में गौवंश लदे हुए पाए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे वाहन का चालक शेख अमानत गिरफ्तार कर लिया गया। खरसिया पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!