Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, दवा के रिएक्शन की आशंका

Chhattisgarh : दुर्ग जिला अस्पताल में शनिवार को नसबंदी ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नसबंदी के लिए आई दो महिलाओं की सर्जरी के बीच अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 25 साल बाद बदले गाइडलाइन निर्धारण के नियम: संपत्ति रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी आसान

ऑपरेशन थिएटर में ही बिगड़ी तबीयत

सर्जरी टीम की प्रमुख डॉ. उज्जवला देवांगन ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में ही दोनों महिलाओं को अचानक झटके और अकड़न आने लगी थी। स्थिति गंभीर होते ही टीम ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया, लेकिन तब तक हालत बिगड़ चुकी थी।

दोनों महिलाओं ने अलग-अलग समय पर तोड़ा दम

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि बजरंग नगर निवासी पूजा यादव (27 वर्ष) ने इलाज के दौरान आईसीयू में दम तोड़ दिया। वहीं, सिकोला भाटा निवासी किरण यादव (30 वर्ष) को परिजन निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

दवा के रिएक्शन की आशंका

डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी के दौरान दी गई किसी दवा के रिएक्शन से महिलाओं की तबीयत बिगड़ी हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

परिवार सदमे में, जांच के आदेश

परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं सुबह पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में अस्पताल आई थीं। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर मिली। घटना के बाद परिवारजन सदमे में हैं और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं। (Chhattisgarh )

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!