14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी की तैयारियों पर विशेष फोकस

Sai Cabinet Meeting 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में धान खरीदी की तैयारियों, विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि निर्धारण और राज्य के गौरव दिवस समारोह की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही राज्य सरकार की विकास योजनाओं और जनहित से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल
बता दें कि 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिलों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। रायपुर के रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव और जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शर्मा ने कहा कि किसानों को सुगमता से धान बेचने और जल्द भुगतान की व्यवस्था की जाए। (Sai Cabinet Meeting 2025)
अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी
प्रभारी सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि कोचियों और अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता और उठाव प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि किसान किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी दे सकें और उसका समयबद्ध समाधान किया जा सके। (Sai Cabinet Meeting 2025)
रायपुर जिले की तैयारियों की स्थिति
बैठक में दी गई जानकारी के मुताबिक 1,34,037 किसान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकृत हैं। जिले में 1,26,921 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बोवाई हुई है। 139 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। अवैध धान परिवहन रोकने 5 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। 43 कर्मियों की उड़नदस्ता टीम निगरानी में तैनात की गई है। संवेदनशील केंद्रों में प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। गुणवत्ता जांच दल तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित किया गया है। धान भंडारण के लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी, सीईओ जिला पंचायत समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। (Sai Cabinet Meeting 2025)




