छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुआ मुख्यमंत्री जनदर्शन, आज लोगों की समस्या सुनेंगे CM साय

Chhattisgarh CM Jandarshan: मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर यानी आज जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त हर एक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
यह भी पढ़ें:- Delhi Red Fort Blast : I20 कार में सवार था आतंकी डॉ. उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि
राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके। बता दें कि मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून 2024 से शुरू हुआ था। (Chhattisgarh CM Jandarshan)
नारायणपुर में सामान्य सभा की बैठक
इधर, नारायणपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो के निर्देशानुसार सामान्य सभा की बैठक 14 नवंबर को संशोधित करते हुए 17 नवंबर को सुबह 11.30 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। सीईओ जिला पचायत की ओर से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को सामान्य सभा की बैठक में नियत तिथि और समय में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। अध्यक्ष के अनुमति पर कई विषयों पर चर्चा किया जाएगा। (Chhattisgarh CM Jandarshan)



