पुणे के नवले ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Road Accident in Pune: महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण 20-25 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद ट्रक और एक कार में भीषण आग लग गई। टक्कर की शुरुआत तब हुई, जब ट्रक ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मारी। कार आगे के कंटेनर से जा भिड़ी और सेकंडों में आग की लपटों में घिर गई। कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए। ट्रक ड्राइवर भी बाहर नहीं निकल पाया और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे में कुल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत
ट्रक के पीछे चल रहा एक यात्री वाहन भी आग की चपेट में आ गया, जिसमें 17-18 लोग बैठे थे, सभी घायल हुए हैं। इसके अलावा कई कारें और दोपहिया वाहन भी आपस में टकरा गए। कुल मिलाकर 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पुणे-नासिक हाईवे के भोरगांव के पास हुई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और घायलों को अस्पताल पहुचाया। (Road Accident in Pune)

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सांसद सुप्रिया सुले ने भी घटना पर संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। महाराष्ट्र में सड़क हादसों के ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ है। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है, जो चिंता का विषय है। (Road Accident in Pune)




