Bihar Election Result 2025 : एनडीए की बढ़त पर विजय शर्मा का दावा-जनता ने विकास को दिया वोट
Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि राज्य में एनडीए की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि “एनडीए के 150 से अधिक सीटें आने का अनुमान पहले से था और जनता ने विकास के पक्ष में मतदान किया है। (Bihar Election Result 2025)
यह भी पढ़े :- पुणे के नवले ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
ईवीएम पर कांग्रेस के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया
ईवीएम को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा-
“राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं। जब उन्हें सफलता नहीं मिलती, तो वे ईवीएम को दोष देते हैं। कांग्रेस को आत्मावलोकन करने की जरूरत है।”
बघेल के ‘सीनियर ऑब्जर्वर’ की भूमिका पर टिप्पणी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा-
“बघेल बड़े नेता हैं, लेकिन बोलने के अंदाज़ में सुधार की आवश्यकता है। उनका रवैया हर किसी पर लाठी चलाने जैसा दिखता है। कांग्रेस के पास अब नेतृत्व की ताकत नहीं बची है।”
ईडी अटैचमेंट पर सफाई
बघेल की पैतृक संपत्ति जब्त किए जाने के दावों पर विजय शर्मा ने कहा कि—
“ईडी एक राष्ट्रीय संस्था है और पैतृक जमीन का एक इंच भी अटैच नहीं कर सकती। अटैच की गई संपत्तियों का विवरण ईडी की वेबसाइट पर मौजूद है।”
धान खरीदी को लेकर तैयारी पूरी
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी।
प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा
न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय
उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त कर दी गई हैं।
रायपुर पुलिस को धमकी मामले पर कड़ा रुख
करणी सेना की धमकी पर उन्होंने कहा- “किसी भी समाज को अपराधियों के समर्थन में नहीं खड़ा होना चाहिए। पुलिस को धमकाना गंभीर अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई होगी।”
छत्तीसगढ़ में पहली बार DGP कॉन्फ्रेंस
शर्मा ने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। (Bihar Election Result 2025)



