Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : साय कैबिनेट की बड़ी बैठक: किसानों से लेकर आवास और खेल तक, छत्तीसगढ़ सरकार के 5 अहम फैसले

Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज हुई कैबिनेट बैठक (Sai Cabinet Meeting) में कई जनहितकारी और दूरगामी प्रभाव वाले निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं-

1. दलहन–तिलहन समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी रहेगी

  • कैबिनेट ने निर्णय लिया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (PSS) के तहत खरीफ और रबी के मौसम में दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।
  • खरीफ में: अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन।
  • रबी में: चना, सरसों, मसूर।
  • इस व्यवस्था से मंडियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद रहेगी।

2. शासन कार्य में सुधार: विभागों का संविलियन

  • कैबिनेट ने कार्य आवंटन नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में विलय करने का निर्णय लिया।
  • यह कदम ‘मिनिमम गवर्नमेंट–मैक्सिमम गवर्नेंस’ के सिद्धांत को लागू करने में सहायक होगा।

3. धान खरीदी के लिए ₹26,200 करोड़ की वित्तीय सुरक्षा

  • राज्य में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 2024-25 के लिए स्वीकृत ₹15,000 करोड़ की सरकारी गारंटी का 2025-26 हेतु पुनर्वेधीकरण।
  • विपणन संघ को अतिरिक्त ₹11,200 करोड़ की गारंटी दिए जाने का निर्णय लिया गया।
  • इससे किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और समयबद्ध रूप से जारी रहेगी।

4. आवास योजनाओं के अविक्रित मकानों की बिक्री के लिए बड़े बदलाव

  • दीनदयाल आवास, अटल आवास, अटल विहार और नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना के अविक्रित मकानों को बेचने के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन।
  • तीन विज्ञापन के बाद अविक्रित EWS और LIG मकान किसी भी आय वर्ग के लोगों को बेचे जा सकेंगे, पर बिना अनुदान।
  • Bulk Purchase की अनुमति—एकल व्यक्ति, सरकारी/निजी संस्थाएं अपनी आवश्यकता अनुसार एक से अधिक मकान खरीद सकेंगी।
  • इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हों।

5. नवा रायपुर क्रिकेट स्टेडियम छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को लीज पर

  • शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दीर्घकालीन संचालन और विकास कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को लीज पर देने का निर्णय लिया गया।
  • राज्य के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।
  • राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन में वृद्धि होगी। (Sai Cabinet Meeting)
Back to top button
error: Content is protected !!