Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार के लोगों ने उड़ा दिया गर्दा…कभी नहीं लौटेगी कट्टा सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

PM on Bihar Result: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही कहा कि ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। हम NDA के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है- फिर एक बाद NDA सरकार। PM मोदी ने कहा कि जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो राजद पार्टी कोई आपत्ति नहीं जताती थी। हालांकि इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी।

यह भी पढ़ें:- बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत, सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, विकास बनाम जंगलराज के नारे ने किया ‘कमाल’

उन्होंने कहा कि आज मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी। बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। (PM on Bihar Result)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने ‘MY’ तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक ‘MY’ फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां युवाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है, और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने ‘MY’ फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ NDA की जीत नहीं हुई है, यह भारत के लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की जीत है। इस चुनाव ने चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। पिछले कुछ सालों में उच्च मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। (PM on Bihar Result)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है। आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था। मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था, आज उसी बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है। पहले बिहार में कोई ऐसा चुनाव नहीं रहता था, जहां पुनर्मतदान न हो, जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर पुनर्मतदान हुआ था, 1995 में 1500 से ज़्यादा मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे जंगलराज खत्म हुआ, स्थिति सुधरने लगी और इस बार चुनाव के दोनों चरणों में कहीं भी पुनर्मतदान की ज़रूरत नहीं पड़ी। इस बार मतदान शांतिपूर्ण रहा। (PM on Bihar Result)

Back to top button
error: Content is protected !!