लंदन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का चमकदार प्रदर्शन- जनजातीय गौरव दिवस पर NRI Chhattisgarh UK की शानदार भागीदारी
आदिवासी गौरव दिवस पर विशेष : आदिवासियों के जननायक भगवान बिरसा मुंडा

Janjatiya Gaurav Divas : लंदन में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छवि विशेष रूप से चमकी। प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़े :- बिहार के लोगों ने उड़ा दिया गर्दा…कभी नहीं लौटेगी कट्टा सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को हाई कमीशन ऑफ इंडिया, यूके तथा 14 नवंबर को द नेहरू सेंटर, लंदन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक लोक-परंपराओं की भव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन आयोजनों में NRI Association of Chhattisgarh UK ने छत्तीसगढ़ का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में Nacha UK की टीम ने संगठन के अध्यक्ष अरविंद साहू के नेतृत्व में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। वहीं मंच पर विशेष आकर्षण रही कविता गुप्ता जी एवं उनकी टीम की प्रस्तुति, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

टीम की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट तैयारी के लिए सभी सदस्यों ने कविता गुप्ता जी के प्रति आभार व्यक्त किया। (Janjatiya Gaurav Divas)
लंदन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित होते देख प्रवासी छत्तीसगढ़ समाज में अत्यधिक उत्साह और गर्व का माहौल रहा। (Janjatiya Gaurav Divas)



