बिहार में NDA की प्रचंड जीत, जानिए 202 सीटों तक पहुंचाने वाले 10 बड़े फैक्टर

NDA Winning Factor: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 202 सीट जीत ली है। BJP 89, JDU 85 और चिराग पासवान की LJP(R) 19 सीटों के साथ मजबूती से उभरी। 2020 की तुलना में JDU और भाजपा दोनों ने अपना ग्राफ काफी ऊपर उठाया है। इस जीत के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, जिसमें महिला वोटरों को साधने वाली योजनाएं, लोअर मिडिल क्लास को बिजली-पेंशन राहत, जातीय समीकरण का मैनेजमेंट, चिराग-मांझी-कुशवाहा का जुड़ाव और PM मोदी का जबरदस्त स्ट्राइक रेट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- श्रीनगर के पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट, 9 की मौत, 29 घायल, दिल्ली ब्लास्ट मॉड्यूल से जुड़ रही कड़ियां
CM नीतीश कुमार चुनाव से पहले लगातार महिलाओं पर केंद्रित फैसले लेते रहे। चुनाव से ठीक पहले 1.21 करोड़ महिला जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले गए। बिहार की 3.51 करोड़ महिला वोटरों में से 40% इस योजना से जुड़ी थी। आशा-ममता वर्करों की सैलरी बढ़ाने से महिला वर्ग में NDA के लिए समर्थन की मजबूत लहर बनी। सर्वे एजेंसियों के मुताबिक 48.5% महिलाओं ने NDA को वोट दिया। विशेषज्ञों की मानें तो 10 हजारिया योजना ने नीतीश कुमार की 20 साल की एंटी-इंकम्बेंसी को लगभग खत्म कर दिया। 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने से 5 करोड़ से ज्यादा वोटर प्रभावित हुए। महागठबंधन ने 200 यूनिट फ्री का वादा किया, लेकिन नीतीश सरकार की लागू योजना ज्यादा विश्वसनीय साबित हुई। (NDA Winning Factor)
लोअर मिडिल क्लास और बुजुर्गों पर सीधा असर
400 से 1100 रुपए तक बढ़ी पेंशन, दिव्यांग, विधवा और वृद्धजन के लिए व्यापक मदद जैसे निर्णय चुनाव से ठीक पहले लागू किए। इन योजनाओं का असर लगभग 7.4 करोड़ वोटरों में से आधे से ज्यादा पर हुआ। 7.6 लाख युवाओं को एक हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज पूरी तरह माफ, नौकरी और रोजगार के लिए 2030 तक 1 करोड़ अवसरों के वादे से युवा वर्ग में भी NDA ने बढ़त बनाई। NDA ने टिकट बांटते समय जातियों का गणित सटीक बैठाया। 85 सवर्ण, 39 दलित, 37 कुर्मी-कोइरी, 29 EBC, 27 वैश्य, 19 यादव और 5 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे गए। नीतीश+चिराग+मांझी+उपेंद्र कुशवाहा का मेल NDA के लिए विनिंग कॉम्बिनेशन बन गया। चिराग पासवान के जुड़ने का बड़ा प्रभाव हुआ है। 2020 में चिराग के अलग लड़ने से JDU 34 सीटों पर हारी थी। इस बार JDU ने उनमें से 22 सीटें फिर जीत ली। (NDA Winning Factor)
विकास और हिंदुत्व को बराबर तरजीह
पासवान समुदाय 50 सीटों को प्रभावित करता है, जिसका बड़ा फायदा NDA को मिला।पूर्णिया एयरपोर्ट से सीमांचल की 24 सीटों पर असर हुआ। बेगूसराय में 6 लेन केबल ब्रिज 33 सीटों को जोड़ने वाला प्रोजेक्ट बनकर उभारा। जानकी मंदिर शिलान्यास ने BJP के हिंदुत्व नैरेटिव को मजबूत किया। NDA ने विकास कार्यों के साथ सांस्कृतिक कनेक्ट भी मजबूत किया, जिससे सवर्ण और ओबीसी हिंदू वोटरों में एकजुटता आई। PM मोदी का स्ट्राइक रेट फिर असरदार साबित हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने 16 रैलियां की, जिन क्षेत्रों में प्रचार किया, वहां NDA को 97 सीट मिली। यानी PM मोदी का स्ट्राइक रेट 80% रहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 88% स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा। मोदी-शाह की संयुक्त जोड़ी ने पूरे चुनाव में NDA का माहौल बना दिया। (NDA Winning Factor)
प्रशांत किशोर फैक्टर बेअसर
जन सुराज आंदोलन की चर्चा खूब रही, लेकिन 240 सीटों पर कैंडिडेट उतारने के बावजूद PK कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके। 240 सीटों पर लड़ने के बावजूद जन सुराज का वोट NDA को नुकसान नहीं पहुंचा पाया। अपेक्षित एंटी-NDA वोट कटिंग नहीं हुई। महागठबंधन की उथल-पुथल से NDA को अप्रत्यक्ष फायदा हुआ। CM फेस, टिकट बंटवारा और आंतरिक संघर्ष के कारण विपक्ष लड़खड़ाता रहा, जिसे NDA ने चुनाव में व्यापक रूप से भुनाया। नतीजा यह हुआ कि NDA ने 87 विपक्षी सीटें छीन ली। तिरहुत, मगध, मिथिलांचल, सीमांचल हर क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया महिलाओं+EBC+दलित+युवा+सवर्ण सभी वोट बैंक में बढ़त ली। (NDA Winning Factor)
NDA के एकजुट चेहरे ने दिखाया कमाल
NDA ने शुरुआत से सीटों का बंटवारा साफ रखा। कैंडिडेट पहले ही घोषित करने से मैसेज गया कि गठबंधन भरोसेमंद है। जंगलराज बनाम सुशासन का नैरेटिव सफल रहा। लालू-राबड़ी के पुराने दौर की याद दिलाकर NDA ने दलित-महिला-EBC वर्ग में डर का भाव जगाया। वोटरों ने स्थिरता और सुरक्षा के नाम पर NDA के पक्ष में वोट दिया। NDA की इस ऐतिहासिक जीत से BJP पहली बार बिहार में बड़े भाई की भूमिका में आ गई है, जबकि JDU मजबूती से वापसी करने में सफल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह जीत किसी एक फैक्टर की नहीं, बल्कि योजनाओं+जातीय समीकरण+मजबूत नेतृत्व+विपक्ष की कमजोरियों का संयुक्त परिणाम है। (NDA Winning Factor)



