Google Analytics —— Meta Pixel

सोए परिवार पर टूटा कहर: शॉर्ट सर्किट से घर में आग, पाँच की मौत, चार घायल, पढ़े पूरी खबर

चार अन्य की हालत नाजुक, सोते समय हादसा होने से बचने का नहीं मिला मौका

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 में शुक्रवार देर रात एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

यह भी पढ़े :- Jammu and Kashmir Blast : थाने में कैसे हुआ धमाका? गृह मंत्रालय और पुलिस ने बताई पूरी वजह

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि देर रात अचानक घर में शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे घर को आग की लपटों में बदल दिया। सभी लोग सो रहे थे, जिसके कारण कोई बाहर नहीं निकल सका।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें शामिल हैं-

  • ललन साह
  • ललन साह की मां
  • पत्नी
  • दो बच्चे

इलाके में मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग घटना से गहरे सदमे में हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने झुलसकर घायल हुए चार लोगों को एसकेएमसीएच भेजा, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

पुलिस का बयान

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया-
“मोतीपुर में भीषण आग की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है और चार लोग झुलसे हैं। घायलों का इलाज जारी है। घटना की जांच की जा रही है।”

Back to top button
error: Content is protected !!