RAIPUR : भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई: करणी सेना प्रमुख शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज
रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ रायपुर पुलिस ने गंभीर आरोपों के आधार पर FIR दर्ज की है। उन पर पुलिसकर्मियों को घरों में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियाँ पोस्ट करने का आरोप है। मामला तब सामने आया, जब शेखावत का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पुलिस जवानों को खुलेआम धमकाते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो कथित तौर पर वीरेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- CG Dhan Kharidi : धान खरीदी में बाधा न आए, सरकार ने कर्मचारियों पर लागू किया ESMA
वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और IPC की धमकी, अभद्र व्यवहार तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “कानून से बड़ा कोई नहीं है। पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधी चाहे किसी संगठन का पदाधिकारी ही क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा और ऐसे कृत्य किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं।



