Google Analytics —— Meta Pixel

Bihar Politics : गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाई, रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार और भाई तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए दावा किया कि उन्हें गंदी गालियां दी गईं, चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की गई और जानबूझकर परिवार से दूर कर दिया गया।

यह भी पढ़े :- Fortuner और ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में 5 की मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

“मुझे गालियां दी गईं, जलील किया गया” – रोहिणी

रोहिणी ने रविवार को एक लंबी पोस्ट में लिखा-
“कल एक बेटी, एक बहन को जलील किया गया। गंदी गालियां दी गईं, चप्पल से मारने की कोशिश की गई। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया और मुझे मजबूरन रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर आना पड़ा।”

उन्होंने कहा कि उन्हें “अनाथ” बना दिया गया और लगातार अपमानित किया गया।

किडनी दान को लेकर भी उठाए सवाल

रोहिणी ने अपने पिता लालू यादव को किडनी दान की थी। इस त्याग को लेकर भी उन पर आरोप लगाए जाने का दावा किया है।

उन्होंने लिखा-
“मुझे कहा गया कि मैंने अपने पिता को गंदी किडनी लगवाई, इसके बदले करोड़ों रुपये और टिकट लिया। ये बातें सुनकर मन टूट जाता है।”

उन्होंने विवाहित महिलाओं को संदेश दिया कि वे अपने परिवार, बच्चों और ससुराल को प्राथमिकता दें और ऐसी स्थिति में न पड़ें जैसी स्थिति में वे खुद आ गईं।

राजद की हार के बाद तेजस्वी के सहयोगियों पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की हार के अगले दिन रोहिणी ने तेजस्वी यादव के दो करीबी सहयोगियों—संजय यादव और रमीज—पर हार की जिम्मेदारी डालते हुए परिवार और राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया था। (Bihar Politics)

राजनीति के साथ बढ़ता पारिवारिक विवाद

रोहिणी के इन लगातार बयानों से लालू परिवार का अंदरूनी विवाद सार्वजनिक हो गया है। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज है। पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। (Bihar Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!