Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में आज शाम को 32 टंकियों की जलापूर्ति बंद, भाठागांव में 12 फीट गहराई की पाइपलाइन फिर डैमेज, 8 घंटे शटडाउन

Water Problem in Raipur: राजधानी रायपुर के बड़े हिस्से में आज शाम पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। भाठागांव मुख्य मार्ग पर 12 फीट गहराई में बिछी 1400 एमएम व्यास की राइजिंग पाइपलाइन में फिर से बड़ा लीकेज होने के कारण नगर निगम ने 150 MLD फिल्टर प्लांट का 8 घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इसके चलते शहर की 32 टंकियों में पानी नहीं भरेगा और शाम की जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। नगर निगम ने लोगों से पानी का उपयोग सीमित रखने की अपील की है। जलापूर्ति को 22 नवंबर से फिर सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें:- भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- 350% टैरिफ की धमकी पर PM मोदी ने रोकी जंग

भाठागांव मुख्य मार्ग में गणेश ट्रेडर्स के पास राइजिंग पाइपलाइन में बड़े स्तर पर रिसाव पाया गया है। 150 एमएलडी प्लांट से शहर की 32 जलागारों को पानी इसी पाइपलाइन के जरिए मिलता है। लीकेज को ठीक करने के लिए 21 नवंबर को सुबह की शिफ्ट के बाद शाम में 8 घंटे शटडाउन लागू किया गया है। सुबह पानी की सप्लाई सामान्य रूप से हुई, लेकिन शाम की सप्लाई बाधित होगी। (Water Problem in Raipur)

इन 32 टंकियों में पानी नहीं भरेगा

शटडाउन के चलते इन क्षेत्रों की टंकियों में पानी नहीं पहुंचेगा, जिसमें भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा और कुकुरबेड़ा शामिल हैं। इसी तरह नए 80 MLD प्लांट से भरने वाली टंकियों जैसे बैरन बाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग में शाम की जलापूर्ति बंद रहेगी। (Water Problem in Raipur)

भाठागांव में बढ़ा भारी वाहनों का दबाव 

भाठागांव में बस स्टैंड निर्माण और रिंग रोड फ्लाईओवर के चलते भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। लगातार वाइब्रेशन और जर्जर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के चलते गहराई में बिछी 150 MLD की राइजिंग पाइपलाइन में बार-बार लीकेज हो रहा है। सितंबर में ही इस पाइप की मरम्मत की गई थी, लेकिन अब 21 नवंबर को फिर से इसमें रिसाव पाया गया है। इंजीनियरों ने बताया कि भाठागांव के पास पांच राइजिंग पाइपलाइनें बिछी हैं। 150 एमएलडी प्लांट से आने वाली 1400 एमएम व्यास की एचएस राइजिंग लाइन में मरम्मत का काम होगा।

22 नवंबर से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

पाइपलाइन की गहराई पर्याप्त है, लेकिन सड़क की खराब गुणवत्ता और भारी वाहन दबाव से लगातार वाइब्रेशन होता है, जिससे लीकेज बनते रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्थायी समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण जरूरी है। नगर निगम का कहना है कि शाम की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। मरम्मत पूरी होते ही 22 नवंबर से जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। (Water Problem in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!