सरकार ने बदले लेबर नियम: अब फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी

New Labour Codes : केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव करते हुए चार नए लेबर कोड लागू किए हैं। नए नियमों के तहत देश के लगभग 40 करोड़ श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, हेल्थ बेनिफिट्स और कार्यस्थल पर सम्मानजनक अधिकारों की गारंटी मिलेगी। इन बदलावों का सबसे बड़ा असर फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिन्हें अब सिर्फ 1 साल की नौकरी के बाद ही ग्रेच्युटी का अधिकार मिलेगा। अभी तक यह लाभ 5 साल की सेवा पर मिलता था।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में मासूमों पर सितम, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग में सौतेले पिता ने की बच्चों की पीट-पीटकर हत्या
न्यूनतम वेतन और नियुक्ति पत्र अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी कामगारों को समय पर न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को नौकरी मिलने पर नियुक्ति पत्र देना अब अनिवार्य होगा। (New Labour Codes)
महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की गारंटी
नए कोड महिलाओं को समान वेतन और सुरक्षित कार्य परिस्थिति सुनिश्चित करेंगे। कार्यस्थल पर किसी भी तरह के भेदभाव को रोकने के लिए सख्त प्रावधान शामिल किए गए हैं।
40+ आयु वाले श्रमिकों को मुफ्त हेल्थ चेकअप
सरकार ने 40 वर्ष से अधिक आयु वाले श्रमिकों को साल में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा देने की घोषणा की है।
ओवरटाइम पर दोगुना वेतन
ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को अब दुगना वेतन देने का प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान गैर-नियमित क्षेत्र के करोड़ों कामगारों को सीधा लाभ देगा।
खतरनाक क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए 100% स्वास्थ्य सुरक्षा
जो कर्मचारी जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें पूरी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह प्रावधान अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों के अनुरूप है।
सामाजिक सुरक्षा दायरे में 40 करोड़ कामगार
नए लेबर कोड के लागू होने के बाद असंगठित क्षेत्र सहित लगभग 40 करोड़ श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ जाएंगे। (New Labour Codes)
क्या है ग्रेच्युटी?
ग्रेच्युटी का मतलब है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को उनकी मेहनत और लंबी सेवा के बदले आर्थिक लाभ देती है। पहले यह पैसा 5 साल बाद मिलता था, लेकिन अब यह सिर्फ एक साल में मिल जाएगा। यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद हो सकती है, क्योंकि जब वे कंपनी छोड़ते हैं या रिटायर होते हैं तो उन्हें ग्रेच्युटी की पूरी रकम एक साथ मिल जाती है। यह कानून देश के सभी कारखानों, खदानों, बंदरगाहों, तेल क्षेत्रों और रेलवे पर लागू होता है।
कैसे होती है ग्रेच्युटी की गणना?
ग्रेच्युटी की रकम की गणना एक तय फॉर्मूले से की जाती है:
(आखिरी महीने की सैलरी) x (15/26) x (सेवा के साल)
यहां आखिरी महीने की सैलरी में बेसिक पे और डियरनेस अलाउंस (DA) शामिल होता है।



