Google Analytics —— Meta Pixel

हॉन्गकॉन्ग में आग से अब तक 94 लोगों की मौत, 77 साल में सबसे भीषण अग्निकांड

Hong Kong Fire Update: हॉन्गकॉन्ग के ताइ पो जिले में स्थित वांग फुक कोर्ट रिहायशी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण से अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 280 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस हादसे में 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि वांग फुक कोर्ट 8 इमारतों का विशाल कॉम्प्लेक्स था। हर इमारत 35 मंजिल की और कुल 2 हजार अपार्टमेंट शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- अडियाला जेल के बाहर बवाल, पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी को पीटा, पढ़ें पूरी खबर

आग इतनी तीव्र थी कि इसे काबू करने में 24 घंटे से ज्यादा समय लगा। जुलाई 2024 से मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि आग के फैलने में प्लास्टिक जाली, स्टायरोफोम और फायर-रिटार्डेंट न होने वाली शीट मुख्य कारण थे। कुछ निवासियों ने आशंका जताई है कि आग सिगरेट फेंकने से भी लगी हो सकती है। विशेषज्ञ रफाएला एंड्रिजी ने बताया कि बांस में प्राकृतिक नमी होती है, इसलिए वह आसानी से नहीं जलता। ताइ पो की आग में असली जिम्मेदार ज्वलनशील निर्माण सामग्री और प्लास्टिक जाली हैं। यह पिछले 77 सालों में हॉन्गकॉन्ग में लगी सबसे भीषण आग है। हॉन्गकॉन्ग सरकार ने हादसे की क्रिमिनल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि उन्होंने निर्माण नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, जिससे आग तेजी से फैली। हॉन्गकॉन्ग के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली का-चिउ ने कहा कि सभी सार्वजनिक आवास परियोजनाओं की पूरी जांच की जाएगी और वांग फुक कोर्ट में लगी आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर दुख जताते हुए निर्देश दिए कि सभी लोगों की मदद की पूरी कोशिश की जाए, ताकि नुकसान कम से कम हो। स्थानीय प्रशासन ने सभी अपार्टमेंट खाली कराए। इलाके में सुरक्षा और राहत कार्य जारी हैं। परिवार और मित्र मृतकों और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। हॉन्गकॉन्ग का इतिहास कई भीषण आगों से भरा रहा है। (Hong Kong Fire Update)

हॉन्गकॉन्ग में अग्निकांड का इतिहास

साल घटना मौतें/घायल विवरण
1918 हैप्पी वैली रेसकोर्स 600 से ज्यादा मौतें ग्रैंडस्टैंड ढहने से भीषण जनहानि 
1948 विंग ऑन गोदाम विस्फोट 176 मौतें, 69 घायल गोदाम में धमाका और आग फैलने से भारी नुकसान 
1962 शुई पो इलाके में आग 44 मौतें आवासीय और वाणिज्यिक इलाके में आग 
1996 कोवलून, गार्ले बिल्डिंग 41 मौतें, 81 घायल फ्लैट्स में लगी भीषण आग 
2025 ताइ पो, वांग फुक कोर्ट 94 मौतें, 280+ लापता, 76 घायल 8 इमारतों वाले कॉम्प्लेक्स में ज्वलनशील सामग्री से आग तेजी से फैली 
Back to top button
error: Content is protected !!