Google Analytics —— Meta Pixel

SIR पर डिप्टी CM का बड़ा बयान- 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं तो होगी जांच, जेल भेजे जाएंगे आरोपी

रायपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि 2003 की मतदाता सूची में जिन व्यक्तियों के किसी भी ब्लड रिलेशन का नाम दर्ज नहीं होगा, ऐसे सभी मामलों की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में संदेहास्पद पाए जाने पर उन व्यक्तियों पर फॉरेनर्स एक्ट सहित विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :- Putin India Visit : मोदी–पुतिन मुलाकात से पहले बढ़ी वैश्विक हलचल, अमेरिका-चीन में टेंशन

डिप्टी सीएम ने कहा कि जांच में ऐसे लोगों की पहचान होने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा और किसी भी प्रकार की अवैध प्रविष्टि या फर्जी दस्तावेज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान

“जिन व्यक्तियों का कोई पारिवारिक रिकॉर्ड 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिलेगा, वे जांच के दायरे में रहेंगे। ऐसे मामलों में फॉरेनर्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई निश्चित है।”

उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है, ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम बिना वैध आधार के मतदाता सूची में दर्ज न हो सके।

मुख्य बिंदु

  • 2003 की मतदाता सूची होगी आधार बिंदु
  • ब्लड रिलेशन न मिलने पर मामले जांच के लिए चिह्नांकित
  • जांच में दोषी मिलने पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई
  • अवैध प्रविष्टियों पर जीरो टॉलरेंस नीति
Back to top button
error: Content is protected !!