Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में 3 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों को लेकर होगी चर्चा

Sai Cabinet Meeting: रायपुर में 3 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, प्रशासनिक निर्णयों और राज्यहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग समेत अन्य प्रमुख विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की डिजिटल व्यवस्था ने बनाया मुश्किल काम आसान

राज्य में संचालित अल-अलग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ही कुछ नए प्रस्तावों को मंजूरी देने पर भी विचार होगा। इसके अलावा, प्रदेश में निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन, कानून-व्यवस्था और लोकसेवा सुधार जैसे मुद्दे भी चर्चा में शामिल रहने की उम्मीद है। हाल ही में सरकार की ओर से शुरू की गई कई विकासात्मक पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। बैठक के मद्देनजर विभागीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों और प्रस्तुति सामग्री के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। (Sai Cabinet Meeting)

इधर, राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत टुंड्रा में विकास का नया अध्याय लिखा। इस अवसर पीकर उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। टुंड्रा के हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में चहुमुखी विकाश हो रहा है इसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के किसान, महिला, युवा और व्यापारी सभी वर्गों में सरकार की योजनाओं से उत्साह और संतोष का माहौल है। मंत्री ने कहा कि ये निर्माण कार्य क्षेत्र की प्रशासनिक क्षमता, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करेंगे। मंत्री वर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की। 

Back to top button
error: Content is protected !!