Google Analytics —— Meta Pixel

मोर पेड़ मोर दाई-पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति को नई दिशा देगा: चंदूलाल साहू

Raipur Davda University: नवा रायपुर स्थित दावड़ा यूनिवर्सिटी में 28 नवंबर 2025 को पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान को समर्पित अनोखे जनजागृति अभियान “एक फलदार पेड़ मोर दाई के नाव” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नवाचार की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में हुई। साहू ने विश्वविद्यालय परिसर में अपनी माताजी की स्मृति में एक फलदार पौधा रोपित किया और कहा कि “मोर पेड़ मोर दाई” केवल पौधा रोपण नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यावरण और मातृ-भावना का संगम है। उन्होंने पौधा लगाने के सामाजिक लाभ, पर्यावरणीय महत्व और आने वाली पीढ़ियों पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें:- बेटी की परवरिश और शादी खर्च से पीछे नहीं हट सकते पिता: बिलासपुर हाईकोर्ट

अभियान की मुख्य प्रेरणास्रोत एवं हरियर बहिनि की संस्थापक सदस्य पुष्पा साहू ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा “एक पेड़ मां के नाम” को जनभावना से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमने ‘मोर पेड़ मोर दाई’ अभियान की शुरुआत इसलिए की है, ताकि लोग अपनी माताओं की याद में अपने घर, आंगन और छतों में फलदार पौधे लगाएं। हमारा यह प्रयास व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। एक व्यक्ति की पहल से प्रेरित होकर कई परिवार 4-5 पौधे स्वयं के खर्च पर लगा रहे हैं। (Raipur Davda University)

उन्होंने जैविक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों और फलदार वृक्षों के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सेवानिवृत्त प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार साहू ने वृक्षों के महत्व, उपयोगिता, अर्बन फार्मिंग और फलदार पौधों की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण दावड़ा यूनिवर्सिटी के मानद निदेशक तुलसीदास सांगानी ने दिया। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. सुरजीत दे मंडल, डीन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय की ओर से रखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, प्राध्यापक, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बुशरा खान (कार्यक्रम समन्वयक), हरियर बहिनि सदस्य मंजू गजपल्ला, राखी गुप्ता, ग्राम भारती गतिविधि, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रतिनिधि, पर्यावरण मित्र रायपुर के सदस्य, गायत्री प्रज्ञा पीठ, तेलीबांधा रायपुर के पदाधिकारी, दावड़ा यूनिवर्सिटी के शिक्षक, अधिकारी और छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि मातृ-सम्मान की सांस्कृतिक परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है। “मोर पेड़ मोर दाई” अब एक जनअभियान के रूप में पूरे प्रदेश में फैलने लगा है। (Raipur Davda University)

चंदूलाल साहू
Back to top button
error: Content is protected !!