विकसित भारत @ 2047 की मजबूत नींव : रायपुर में DGP कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने दिया ‘मिशन 2047’ का मंत्र

PM Modi in Raipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों की 60वीं ऑल इंडिया DGP–IGP कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को ‘विकसित भारत 2047’ की सबसे सशक्त आधारशिला बनाने की प्रतिज्ञा दोहराई। कॉन्फ्रेंस की थीम थी— “विकसित भारत : सिक्योरिटी डाइमेंशन्स”। तीन दिवसीय इस महाचिंतन में PM ने पुलिस बल को सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने वाला तंत्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा सिपाही बताया। (PM Modi in Raipur )
पुलिस की नई पहचान — ‘डंडे’ वाली नहीं, ‘दोस्त’ वाली
प्रधानमंत्री ने जनता, विशेषकर युवाओं के बीच पुलिस की पारंपरिक छवि को बदलने पर जोर देते हुए कहा कि—
“नई पुलिस की पहचान होगी प्रोफेशनलिज्म, संवेदनशीलता और त्वरित रिस्पॉन्स।”
उन्होंने अर्बन पुलिसिंग और टूरिस्ट पुलिसिंग को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।
1 जनवरी 2025 : तीन नए क्रिमिनल कानूनों से नई शुरुआत
PM ने आगामी साल लागू होने वाले तीन नए कानूनों को औपनिवेशिक दमनकारी कानूनों का अंत बताते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए :
- भारतीय न्याय संहिता
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
- भारतीय साक्ष्य अधिनियम
AI आधारित सुरक्षा मॉडल और टेक्नोलॉजी ड्रिवन पुलिसिंग
प्रधानमंत्री ने पुलिसिंग में नई तकनीकों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया :
- NATGRID को AI से जोड़कर एक्शन योग्य इंटेलिजेंस तैयार करें
- सभी मामलों में 100% फोरेंसिक जांच अनिवार्य
- कोस्टल और आइलैंड सिक्योरिटी के लिए नई रणनीति
- ड्रग्स के खिलाफ तीन-स्तरीय अभियान : Enforcement + De-addiction + Community Intervention
आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस
उन्होंने कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ नीति पूरी तरह स्पष्ट है :
- बैन संगठनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग
- LWE मुक्त क्षेत्रों का तेज विकास
- विदेश में भागे अपराधियों को वापस लाने का अभियान तेज
आपदा प्रबंधन में पुलिस की नई भूमिका
चक्रवात ‘दितवाह’ का उदाहरण देते हुए PM ने कहा कि :
- जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता
- प्रोएक्टिव प्लानिंग और रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन जरूरी
- पुलिस डिजास्टर मैनेजमेंट की लीड एजेंसी बने
पहली बार : अर्बन पुलिसिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड
कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों को ‘अर्बन पुलिसिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्रदान किए।
साथ ही IB के चुनिंदा अधिकारियों को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया। (PM Modi in Raipur )



