अमेरा कोयला खदान विवाद में हिंसक झड़प: ग्रामीणों और पुलिस में टकराव, 40 से अधिक घायल
सरगुजा। लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेरा कोयला खदान के विस्तार को लेकर आज को भारी तनाव फैल गया। विस्तार का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच उग्र झड़प हो गई। ग्रामीणों द्वारा लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और गुलेल से किए गए हमले में लगभग 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई ग्रामीणों के घायल होने की भी खबर है।
यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में विकास का महोत्सव- CM साय करेंगे 41 करोड़ के लोकार्पण, 152 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
ग्रामीणों का आरोप है कि खदान प्रबंधन बिना उचित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी किए, जबरन खदान क्षेत्र का विस्तार कर रहा है। ग्राम परसोड़ी कला के ग्रामीण लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन आज विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया।
स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किया। क्षेत्र में तनाव बरकरार है और प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
बताया गया है कि पिछले कई दिनों से ग्रामीणों और खदान प्रबंधन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था, और आज हुई यह झड़प संघर्ष को और भी गहरा करने वाला संकेत मानी जा रही है।
प्रशासन ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और घायल पुलिसकर्मी एवं ग्रामीणों का इलाज कराया जा रहा है।
वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।



