Google Analytics —— Meta Pixel

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध धान बेचने का संगठित रैकेट बेनकाब, पढ़ें पूरी खबर

Illegal Paddy Selling Racket: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर धान उपार्जन केंद्र में प्रशासन ने अवैध धान बेचने का बड़ा मामला पकड़कर सरकारी तंत्र को लाखों के नुकसान से बचा लिया है। समिति में फर्जी तरीके से धान चढ़ाने आए कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे मामले का पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानिए कैसे खुला राज…?

1 दिसंबर को नागपुर हल्का पटवारी की टीम ने अगले दिन के लिए टोकनों का भौतिक सत्यापन किया। इसी दौरान लाई गांव के रहने वाले सोहन से पूछताछ में पता चला कि उसके खेत में न बोवाई हुई थी, न रोपाई और न ही कटाई। इसके बावजूद नागपुर के संदीप जायसवाल उससे संपर्क कर धान बेचने की बात कह रहा था और उसके बैंक पासबुक समेत एटीएम तक ले गया था। इससे स्पष्ट संकेत मिले कि अवैध धान बेचने की बड़ी साजिश चल रही है।

रणनीति बनाकर पकड़ा पूरा खेल

2 दिसंबर को सोहन को समझाइश देकर वह प्रक्रिया दोहराने कहा गया, जो संदीप ने बताई थी, ताकि पूरा रैकेट पकड़ा जा सके।पहली ट्रिप सुबह 10 बजे 124 बोरी (49.80 क्विंटल) धान समिति में उतारा गया। दूसरी ट्रिप दोपहर 3 बजे लगभग 120 बोरी (47.20 क्विंटल) धान सोनालिका ट्रैक्टर में लाकर खपाने की कोशिश की गई। जांच में पाया गया कि कुल 96.80 क्विंटल धान सोहन के खाते में फर्जी रूप से चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जबकि उसके खेत से धान हुआ ही नहीं था।

यह भी पढ़ें:- Mahatari Vandan Yojana : माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी – महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी

तत्काल कार्रवाई करते हुए पहली ट्रिप के 124 बोरी धान को समिति में जब्त किया गया। जबकि दूसरी ट्रिप का धान और ट्रैक्टर को थाने को सौंप दिया गया। संदीप जायसवाल ने शासन को करीब 3 लाख 80 रुपए का नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। सभी तथ्य दर्ज कर विस्तृत पंचनामा तैयार किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Illegal Paddy Selling Racket)

सारंगढ़ में 76.75 लाख का अवैध धान जब्त

इधर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। 3 दिसंबर तक अलग-अलग विभागों की संयुक्त कार्रवाई में 2476 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी कीमत 76.75 लाख रुपए है। राज्य शासन का उद्देश्य है कि सिर्फ वास्तविक कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाए और कोचियों-व्यापारियों पर सख्ती हो।

किराना दुकान से 200 बोरी अवैध धान जब्त

वहीं सरगुजा के उदयपुर विकासखंड के मडगांव में चेतन सिंह की किराना दुकान में छापा मारकर 200 बोरी (80 क्विंटल) धान जब्त किया गया। दुकानदार कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर राजस्व, मंडी और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध भंडारण और खरीदी-बिक्री पर लगातार कड़ी निगरानी जारी रहेगी। (Illegal Paddy Selling Racket)

Back to top button
error: Content is protected !!