Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर सख्ती, कई जिलों में कार्रवाई तेज, करोड़ों के धान जब्त

CG Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री पर जिला समेत राज्यस्तर पर चलाए जा रहे अभियान में लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है। अलग-अलग जिलों में संयुक्त टीमों ने छापेमारी कर लाखों रुपए मूल्य का धान जब्त किया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए कड़े कदम आगे भी जारी रहेंगे। राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर जिले में कोचियों और बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने 6 प्रकरणों में 649.60 क्विंटल (1624 बोरा) अवैध धान जब्त किया, जिसकी कीमत 20 लाख 13 हजार 760 रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें:- आदिवासियों के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार कृतसंकल्पित : मुख्यमंत्री साय

अनुविभाग प्रकरण जब्त धान (क्विंटल) बोरी मूल्य (₹)
राजनांदगांव 02 565 1414 17 लाख 53 हजार 360
डोंगरगढ़ 03 74 185 2 लाख 29 हजार 400
डोंगरगांव 01 10 25 31 हजार 
कुल 06 649.60 1624 20 लाख 13 हजार 760

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का कुल आंकड़ा

अनुविभाग प्रकरण धान (क्विंटल) बोरी मूल्य (₹) वाहन
राजनांदगांव 59 10294.80 25737 3 करोड़ 19 लाख 13 हजार 880 2
डोंगरगढ़ 42 3513.26 8783 1 करोड़ 08 लाख 91 हजार 106 2
डोंगरगांव 43 3813.80 9535 1 करोड़ 18 लाख 22 हजार 780 4
कुल 144 17621.86 44055 5 करोड़ 46 लाख 27 हजार 766 8

अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए बोरतलाब, पाटेकोहरा और कल्लूबंजारी में 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे निगरानी जारी है। सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में मडगांव स्थित चेतन सिंह की किराना दुकान से 200 बोरी (लगभग 80 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। दुकानदार वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने पंचनामा तैयार कर धान को राजकीय अभिरक्षा में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि चेकपोस्ट, ग्रामीण मार्गों और गोदामों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कोरिया जिले में प्रशासन के औचक निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

अमानक धान और अवैध भंडारण

स्थान/ किसान/ संस्था बोरी क्विंटल कार्रवाई
कटगोड़ी केंद्र – 40 रिजेक्ट
फर्म रुद्र कुमार (कटगोड़ी) 75 30 जब्त
किसान विशुन (मुरमा) 45 – जब्त
किसान नीलकंठ (जटासेमर) 24 – रिजेक्ट
पोंडी (2 किसान) 71 – रिजेक्ट
बछरा पोड़ी केंद्र 71 – रिजेक्ट

कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर और सलना में 726 बोरी धान बरामद किया गया है। जिले में अवैध परिवहन और भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सलना में वाहन क्रमांक CG 08 L 2563 से 550 बोरी धान अवैध तरीके से परिवहन करते पकड़ा गया। प्रकरण पुलिस थाना विश्रामपुरी को सौंपा गया। बड़ेडोंगर रोड पर CG 27 L 4836 से 70 बोरी और CG 17 H 2993 से 105 बोरी धान जब्त किए गए। दोनों वाहन लखन प्रसाद साहू के बताए जा रहे हैं। मैनपाट ब्लॉक के सपनादर और कमलेश्वरपुर में 52 क्विंटल धान जब्त किया गया। अब तक जिले में 10 प्रकरणों में 1,335 क्विंटल धान बरामद हो चुका है।

व्यापारिक-गृह स्थलों से जब्ती

स्थान/ व्यापारी बोरी क्विंटल मूल्य (₹)
गुलाब यादव, सपनादर 70 28 –
श्याम यादव, कमलेश्वरपुर 60 24 –
संजय अग्रवाल 100 40 95 हजार 560
अजय अग्रवाल (आदर्श ट्रेडिंग) 180 72 1 लाख 70 हजार 568
जनम कुमार (जे.के. ट्रेडिंग) 502 200.80 4 लाख 75 हजार 695
राजेश अग्रवाल (महामाया ट्रेडिंग) 200 90 2 लाख 15 हजार 010
बंसल ट्रेडर्स 1210 484 11 लाख 56 हजार 276
कृष्णा ट्रेडिंग 625 252 6 लाख 02 हजार 028
मुकेश व सुभाष गुप्ता 300 120 2 लाख 84 हजार 280
बेलगांव 60 24 74 हजार 400
सलका (अनिल ट्रेडर्स) 60 24 74 हजार 400
कुल 3177 1283 30 लाख 73 हजार 817

कबीरधाम में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने मध्यप्रदेश सीमा के पास सैगोना, भेलवा टोला और पंडरिया में 94 क्विंटल अवैध धान पकड़ा। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के पाए गए। धान और वाहन संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। सभी जिलों के कलेक्टरों ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री पर कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। किसानों से अपील है कि वे अपना धान सिर्फ पंजीकृत केंद्रों में ही बेचें। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन निरंतर चौकसी और कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

कबीरधाम में उड़नदस्ता की कार्रवाई 

स्थान वाहन नंबर क्विंटल कार्रवाई
सैगोना CG14 ME 0764 40 अवैध, MP से लाया गया
भेलवा टोला CG09 B 1114 20 दस्तावेज नहीं, जब्त
पंडरिया MP 51 G 1652 30 MP धान, जब्ती
बिसेसरा पुल CG09 B 1477 24 दस्तावेज नहीं, जब्ती
कुल – 94 –
Back to top button
error: Content is protected !!