सुंदरता से जलन में 4 मासूमों की हत्या- मां बनी सीरियल किलर, पढ़े पूरी खबर
Panipat Murder Case : हरियाणा के पानीपत में सीरियल किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने 32 वर्षीय पूनम नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर पिछले दो वर्षों में चार बच्चों को पानी में डुबोकर मारने का आरोप है। मृतकों में उसका तीन वर्षीय बेटा भी शामिल है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में हिड़मा के बाद मोडियामी वेल्ला ढेर, बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 17 नक्सलियों के शव बरामद
एसपी भूपेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी बच्चों की सुंदरता से असामान्य जलन के कारण हत्या करती थी। सिंह ने कहा-
आरोपी एक साइकोपैथ लगती है। उसे लगता था कि परिवार में कोई भी बच्चा उससे ज्यादा सुंदर नहीं होना चाहिए। (Panipat Murder Case)
2023 से 2025 तक चार हत्याएं
पहली घटना 2023 में सोनीपत के भावर गांव में हुई, जहां पूनम ने कथित तौर पर ननद की 9 वर्षीया बेटी को डुबोकर मार दिया। शक से बचने और घटना को हादसा दिखाने के लिए उसने अपने 3 साल के बेटे की भी हत्या कर दी।
अगस्त 2025 में, उसने सिवाह गांव में अपने कज़िन की 6 साल की बेटी की हत्या की।
यह मामला 1 दिसंबर 2025 को तब खुला जब पानीपत के नौलखा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उसकी 6 वर्षीय भतीजी विधि की मौत हो गई। बच्ची का शरीर पानी से भरे छोटे टब में मिला, जिसका ढक्कन बाहर से बंद था, जिससे एक्सीडेंट की संभावना नगण्य प्रतीत हुई। CCTV फुटेज में पूनम को घटनास्थल के आसपास घूमते देखा गया। (Panipat Murder Case)
पूछताछ में किया कबूल
सख्त पूछताछ में पूनम ने चारों हत्याओं को स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह उच्च शिक्षित (MA पॉलिटिकल साइंस) है और साइकोपैथिक व्यवहार दिखाती है।
सूत्रों के मुताबिक, वह हत्या का पूरा प्लान बनाती, बहुत शांत रहती और अकेले में अपनी जीत का जश्न भी मनाती थी।
शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि वह अकेली, चुप-चाप और सामाजिक रूप से अलग-थलग रहती थी, जिससे उस पर किसी का ध्यान नहीं गया।
विश्वास का दुरुपयोग
हर घटना में पूनम ने बच्चों को विश्वास में लेकर अलग किया। विधि की हत्या रात में उसने स्लीपओवर के बहाने लड़की को साथ बुलाया और पानी भरे टब में डुबो दिया। परिवार ने पूछताछ की तो उसने गीले कपड़ों के लिए झूठी कहानी गढ़ी और सामान्य व्यवहार दिखाती रही।
चारों पीड़ितों में
- उसका 3 वर्षीय बेटा
- परिवार की तीन छोटी बेटियाँ शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।



